टीम एबीएन, रांची। आज 19वें दिन भी झारखंड आत्मा कर्मी दुर्गा पूजा की छुट्टी में भी राज भवन रांची में धरना स्थल पर डटे रहे। सरकार के सभी कर्मी दुर्गा पूजा के छुट्टी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा का आनंद ले रहे हैं। सभी विभाग का वेतन पूजा के चलते छुट्टी के दो दिन पहले दे दिया गया। वहीं आत्मा कर्मी की सुध लेने वाला कोई नहीं है। एक तरफ इनकी मांगों को लेकर सरकार की तरफ से सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ विगत आठ माह से इनका मानदेय भी नहीं दिया गया और अपने परिवार से दूर धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर सभी कर्मी बैठे हैं। इसके पूर्व कल दिनांक 30 सितंबर को झारखंड आत्मा कार्मिक संघ रांची के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त सचिव (कृषि) से मिला। उनके समक्ष संघ के अध्यक्ष मोती लाल रजक ने अपनी मांगों को विस्तृत रूप से रखा। संयुक्त सचिव ने पूर्ण भरोसा दिया कि आपकी मांगें उचित हैं। लेकिन यह लंबी प्रक्रिया है। आप हड़ताल को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपकी मांगों पर विचार किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री के आप्त सचिव से भी मिलकर अपनी मांगों को रखा। वार्ता काफी सकारात्मक रही। संघ के संयोजक सुधीर कुमार की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय टीम वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से मिलकर अपनी एक सूत्री मांग को विस्तृत रूप से रखा। उन्होंने बताया कि मूल विभाग से फाइल का गठन करवा कर जब मेरे पास भेजा जायेगा, तो मुझसे कोई परेशानी नहीं होगी। हमारे विभाग में फाइल आता है तो मैं पूरा ध्यान रखूंगा। उन्होंने यह भी बताया की यदि अन्य विभागों में नियमितीकरण होगा, तो आप लोगों का भी जरूर होगा। इस प्रकार उनका काफी सकारात्मक पहल रहा। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल अभी लगातार चलता रहेगा। जिले के सभी अध्यक्ष को पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी कि दुर्गा पूजा में धरना स्थल पर जिले के रोस्टर के अनुसार सदस्य उपस्थित रहेंगे। मौके पर उपाध्यक्ष दीनानाथ भगत, सचिव राजन मिश्रा, कोषाध्यक्ष अंजीव श्रीवास्तव, एलिजाबेथ, विंदू कुजूर, स्वतंत्र प्रकाश गौतम, सुधीर कुमार एटीएम चतरा, राजेंद्र तिर्की, सुमन बरला, स्नेहलता टीगा समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse