एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार सुबह आठ बजे बीते 24 घंटे में देश में 3805 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 26 और मौतें दर्ज की गईं। इनमें केरल में पूर्व में हुई 11 मौतें शामिल हैं, जिन्हें अब जोड़ा गया है। केरल के मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नए संक्रमितों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,45,91,112 हो गई है। वहीं, सक्रिय केस घटकर 38,293 रह गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। कोरोना से मौतों के आंकड़े में 26 का इजाफ हुआ है। इसके साथ ही कुल मौतें बढ़कर 5,28,655 हो गई है। इन 26 मौतों में केरल की 13 मौतें शामिल हैं। बचे 13 लोगों ने बीते 24 घंटे में दम तोड़ा है। इनमें 13 में से पांच महाराष्ट्र में और दो केरल में हुईं। सक्रिय केस की बात करें तो ये कुल केस के 0.09 फीसदी हैं। कोविड रिकवरी रेट 98.73 फीसदी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 1290 की कमी आई। देश में दैनिक कोरेाना संक्रमण दर 1.29 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.39 फीसदी है। देश में अब तक 4,40,24,164 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। वहीं, मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में जारी कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 218.68 खुराक दी जा चुकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse