टीम एबीएन, खूंटी/रांची। खूंटी के तमाड़ रोड पर लोहे की पाईप लदा चलती तेज गति ट्रेलर की रस्सी टूट गई। जिसके बाद विपरीत दिशा में बाइक सवार दो लोगों पर पाइप गिरने से मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर खूंटी पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। दरअसल, खूंटी तमाड़ रोड पर देर रात उलीडीह गांव के स्कूल मोड के पास पाइप लदा ट्रॉली से पाइप सड़क पर गिर गया। जसके बाद उदबुरु गांव से खूंटी आ रहे 24 साल के आनंद जीवन पूर्ति और 20 साल के चुकलू निवासी सवदानी सोय के ऊपर पाइप गिर गए। जिसके बाद दोनों की पाइप के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल मोड के पास तेज गति से तमाड़ की ओर जा रही ट्रेलर से लदे पाइप की रस्सी टूट जाने से सड़क पर गिर गया। वहीं मोटरसाइकिल पर सवार खूंटी से आ रहे युवक और युवती की दबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सवदानी सोय इंटर की छात्रा थी और दोनों की सगाई हो चुकी थी। जिसके कारण व दोनों एक साथ खूंटी मार्टिन बंगला में एक साथ रहते थे। दोनों एक साथ अपने गांव से खूंटी जा रहे थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse