एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के ईस्ट बसुरिया क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार फल-फूल रहा है। आरोप है कि प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर ईस्ट बसुरिया चेक पोस्ट के पीछे स्थित ग्राउंड के बगल में पहले हरे पर्दे से घेराबंदी कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा था लेकिन अब ये चर्चा है कि हरे पर्दे के बाहर में शादी के पर्दों से घेराबंदी कर अवैध कोयले का कारोबार संचालित किया जा रहा है।
दिनदहाड़े कोयले की अवैध तस्करी की जा रही है कि ग्राउंड के बगल में इस तरह से पर्दों से ढंका गया है ताकि बाहर से किसी को यह अंदाजा न हो सके कि अंदर अवैध कारोबार चल रहा है। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने से कोयला माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। अवैध कोयला कारोबार के कारण धनबाद एसएसपी एवं स्थानीय थाना प्रभारी की छवि भी धूमिल हो रही है।
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से अविलंब जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अवैध तस्करी को बढ़ावा मिलता रहेगा।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रह सके और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse