एबीएन कैरियर डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल,पुंदाग के छात्रों ने दीन दयाल स्पर्श योजना (2025-26) के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। यह योजना भारत सरकार, संचार मंत्रालय, डाक विभाग की एक पहल है, जिसका कार्यान्वयन रांची मंडल, भारत पोस्ट के माध्यम से किया जा रहा है।
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल थे- प्रथम क्विज दौर, उसके बाद प्रोजेक्ट कार्य, जिसमें छात्रों ने फिलाटेली में अपनी रचनात्मकता और शोध कौशल का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं का चयन कर सभी 18 छात्रों को प्रति छात्र 6000 /- रुपये का चेक तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया,जिसे पाकर वे प्रसन्न दिखाई दिये।
प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने छात्रों के सराहनीय प्रदर्शन पर बधाई दी और उन्हें ऐसी समृद्धिपूर्ण अवसरों की खोज जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर रांची जीपीओ, फिलाटेली ब्यूरो के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव एवं प्रभारी श्री संदीप कुमार महतो की उपस्थिति से यह क्षण और भी विशेष हो गया।
प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि हम अपने युवा विजेताओं पर अत्यधिक गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें निरंतर सफलता की शुभकामनाएं देते हैं। ये विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse