एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के लोहरदगा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लोहरदगा सहित देश के सभी इंटक के मजदूर साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री साहू ने कहा कि 3 मई 1947 को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना हुई थी, जिसे महात्मा गांधी का आशीर्वाद प्राप्त था और जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और गुलजारीलाल नंदा सहित अनेक राष्ट्रीय नेताओं ने इसे आकार दिया था।
श्री साहू ने कहा कि भारत की मिट्टी में निहित इंटक का निर्माण लोकतांत्रिक मूल्यों और न्याय, गरिमा और शांतिपूर्ण प्रगति के गांधीवादी सिद्धांतों पर किया गया है। इंटक यूनियन देश की सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन है।
देश के करोड़ों मजदूर इंटक के सदस्य है। 79 वर्षों में इंटक ने स्वतंत्र भारत में श्रम कानून को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभायी है। न्यूनतम मजदूरी, काम के घंटे, सुरक्षा मानकों को लागू करवाया। संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भविष्य निधि (पीएफ), पेंशन और ग्रेच्युटी जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष किया।
मजदूरों को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और सरकारी त्रिपक्षीय बैठकों में श्रमिकों का प्रतिनिधित्व दिलवाया। हाल के वर्षों में इंटक ने उन श्रम संहिताओं (लेबर कोड) का विरोध किया जो श्रमिक अधिकारों को कमजोर करते हैं। इंटक हमेशा मजदूरों के हित के लिए काम किया है। लोहरदगा सहित पूरे देश में इंटक यूनियन काफी सशक्त है। राष्ट्रीय विकास में इंटक यूनियन का बहुत बड़ा योगदान है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse