टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग हर परीक्षा के बाद हमेशा विवादों के घेरे में रहता है। जेपीएससी द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखण्ड पात्रता परीक्षा - 2024 परीक्षा में कई केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की अनुपलब्धता एवं अपठनीय प्रश्न पत्र जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
विशेष रूप से पटेल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9, स्टील सिटी, बोकारो में शिक्षा विषय तथा जिला सीएम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची में उड़िया 023 विषय में भारी लापरवाही उजागर हुई है। इसके अलावा, कई परीक्षा केंद्रों से बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं होने की शिकायतें भी सामने आयी हैं, जो परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने मुख्यमंत्री के नाम पत्राचार करते हुए कहा कि यह घटना न केवल खढरउ की प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है, बल्कि हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। वर्षों की कड़ी मेहनत के बावजूद अभ्यर्थियों को इस तरह की अव्यवस्था का सामना करना पड़ा, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने झारखंड सरकार से पत्राचार के माध्यम मांग करते हुए कहा कि
साथ ही उन्होंने झारखण्ड सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो जेएलकेएम अभ्यर्थियों के साथ मिलकर राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse