टीम एबीएन, रांची। झारखंड के वीर सपूत अमर शहीद पांडेय गणपत राय के 168वें बलिदान दिवस पर आज शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति रांची एवं जिला प्रशासन रांची शहीद स्मारक समिति रांची के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्थल, जिला स्कूल के पास, रांची में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अमर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पांडेय गणपत राय ने 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में विद्रोहियों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में नेतृत्व करते हुए अंग्रेजी शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक संघर्ष किया और झारखंड की धरती पर स्वतंत्रता की अलख जगायी।
वक्ताओं ने उनके जीवन एवं बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति की अध्यक्ष डॉ. वंदना राय ने अपने स्वागत उद्बोधन में सबों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारी जिम्मेदारी है और नई पीढ़ी को उनके इतिहास से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर माननीय सांसद (राज्यसभा) दीपक प्रकाश, माननीय रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद समेत शहर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, शहीद पांडेय गणपत राय के परिवार से पंकज बाबू, डा वंदना राय, डॉ. राजेश कुमार लाल, राजेश्वर नाथ आलोक, राजीव सहाय, प्रोफेसर शब्या राय, डॉ. संध्या रानी, श्रीमती बीना राय, कनकलता सहाय, सीमा सिन्हा रवीश रौशन, अरविंद रौशन सहित देशभक्त नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शहीद पांडेय गणपत राय स्मारक समिति की अध्यक्ष डॉ. वंदना राय ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse