वीर शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

 

  • वीर शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को देश के महान क्रांतिकारी, चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री केशव महतो कमलेश उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजाराम महतो ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य अतिथियों में धनपति महतो, रामदेव सिंह, गणेश रवि एवं संजय कुमार शामिल रहे।

कार्यक्रम में शहीद रघुनाथ महतो स्मृति न्यास के अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो, भुवनेश्वर महतो, हरदयाल महतो तथा चुआड़ सेना के महिपाल महतो, भागवत महतो, ईश्वरचंद्र महतो, राजकुमार महतो समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि केशव महतो कमलेश ने अपने संबोधन में कहा कि वीर शहीद रघुनाथ महतो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ जो आवाज उठाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

चुआड़ विद्रोह भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, न्याय और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि शहीदों का सम्मान केवल श्रद्धांजलि देने से नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने से होता है।

अन्य वक्ताओं के विचार

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी वीर शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान, साहस और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रनायक बताया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उक्त जानकारी शहीद रघुनाथ महतो स्मृति न्यास, लोवाडीह,  नामकुम, रांची के भुवनेश्वर महतो ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse