डीडब्ल्यूपीएस की पहल : पांच को मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 

एआई रोबोटिक लैब व अन्य सुविधाओं से लैस 25 एकड़ में फैला है स्कूल 

विजेता जीत सकते हैं 100000 तक के इनाम 

स्कूल की वेबसाइट पर करना होगा निंबधन 

विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम 

टीम एबीएन, रांची/पुरुलिया। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ( डीडब्ल्यूपीएस), पुरुलिया द्वारा एक विशेष मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 5 अप्रैल को किया जा रहा है। 

इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करना है। रोटरी क्लब मानभूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस क्वीज प्रतियोगिता में 10 से 16 आयुवर्ग के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।  

आधुनिक सुविधाओं जैसे एआई रोबोटिक लैब आदि से सुसज्जित डीडब्ल्यूपीएस स्कूल इस क्षेत्र का पहला ऐसा स्कूल है जो 25 एकड़ में फैला है। यहां केजी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई डे स्कॉलर के साथ-साथ हॉस्टल में रहकर भी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। 

स्कूल में खेल-कूद व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।  इस क्वीज प्रतियोगता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को महज 399 रुपये का रजिट्रेशन शुल्क जमा करना होगा और वे इनाम के रूप में एक लाख रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं। 

यह आयोजन स्कूल कैंपस में शाम 4.30 बजे से होगा। इसकी अधिक जानकारी स्कूल के वेबसाइट पर लॉगिन कर ली जा सकती है। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुधा ने इस बारे में बताया कि  आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में क्विज प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। 

इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, टीमवर्क की भावना विकसित होती है और वे पढ़ाई के प्रति अधिक जागरूक बनते हैं। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास और करंट अफेयर्स जैसे विषयों को शामिल किया गया है, जिससे बच्चों को व्यापक जानकारी प्राप्त हो सके। 

इस बारे में डीडब्ल्यूपीएस के एमडी नरेश अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के माध्यम से विद्यालय ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं, बल्कि व्यावहारिक और बौद्धिक विकास भी उतना ही आवश्यक है। 

इस प्रकार की पहलें न केवल विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को भी नई दिशा देती हैं। डीडब्ल्यूपीएस स्कूल का यह प्रयास पुरुलिया में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse