एबीएन सोशल डेस्क। चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन श्रीराम भक्त बजरंगबली हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाने की परंपरा भारतीय संस्कृति में है। आज का दिन वह शुभ मुहूर्त है जिसमें हनुमान जी भक्तों की पूजा, अर्चना और प्रार्थना से सहज प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
संत गोस्वामी तुलसीदास ने स्वयं ही कहा था कि उनके द्वारा रचित हनुमान चालीसा हनुमान जी महाराज की स्तुति में बहुत ही अल्प है। हनुमान जी महाराज इतने सरल हैं कि अपने परम आराध्य प्रभु श्रीराम का मात्र नाम सुनते ही प्रसन्न हो जाते हैं और शरणागत की दुख हर लेते हैं।
ज्ञानियों में अग्रणी श्रीराम दूत हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के शुभ मुहूर्त में आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। हनुमान जी महाराज से विनती है कि अपनी कृपा सभी के ऊपर बनाये रखें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse