झारखंड में मलेरिया नियंत्रण अभियान तेज

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डीडीटी छिड़काव के लिए 3,19,79,271 रुपये की राशि आवंटित की है। 

इस कदम का उद्देश्य राज्य में मलेरिया के प्रसार को रोकना और नियंत्रण को मजबूत करना है। कुल स्वीकृत राशि में से 3,16,16,271 रुपये छिड़काव कार्य में लगे मजदूरों की मजदूरी पर खर्च किये जायेंगे। वहीं 3,63,000 रुपये परिवहन यानी गाड़ियों और ईंधन के लिए निर्धारित किये गये हैं।  

यह राशि राज्य के कई जिलों में खर्च की जाएगी। इनमें पूर्वी सिंहभूम, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमदेगा, लातेहार और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों में मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में डीडीटी का छिड़काव किया जायेगा। 

सरकार ने भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए निर्देश दिया है कि मजदूरों को मजदूरी का भुगतान केवल उनके बैंक खातों में ही किया जाये। किसी भी स्थिति में नकद भुगतान या अवैध खर्च की अनुमति नहीं होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse