पलामू : विधायक ने किया अपने मद की राशि से तीन गांवों में चौपाल का शिलान्यास

 

गांव में चौपाल हमारी पुरानी विरासत है : विधायक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पलामू। प्रखंड के तीन गांवों में जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्रामवासियों के चौपाल भवन का शिलान्यास किया गया। रविवार को विधायक संजय कुमार सिंह यादव एवं प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत उर्दवार मंजुरहा एवं उर्दवार गांव तथा झरगाड़ा पंचायत के बघमनवा में विधायक निधि की राशि से चौपाल भवन का शिलान्यास किया।

विधायक ने कहा कि गांवों में चौपाल हमारी पुरानी विरासत हैं जहां पर ग्रामीण बैठक कर सार्वजनिक निर्णय लेते हैं एवं अन्य आवश्यक कार्यो को करते हैं लेकिन आज हमारी पुरानी संस्कृति विरासत मिटती जा रही हैं जिसे ध्यान में रखते हुए ग्रामवासियों के मांग पर इन योजनाओं की निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की जा रही हैं जो गांव के लोगो के लिए बहुत ही आवश्यक हैं।

इससे ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। प्रखंड प्रमुख राजकुमारी ने कही की हमलोग गांव का विकास करेंगे तभी शशक्त भारत का निर्माण होगा। हमलोग काम फोकस करते है गांव के जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह निर्माण कराया जा रहा हैं इसके लिए मैं विधायक को धन्यवाद देती हूं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर राम, जाकिर अली उर्फ राज अली, कामाख्या नारायण सिंह, क्लामुदिन खान समेत कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse