एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। रामनवमी त्यौहार के शुभ अवसर पर केंद्रीय महावीर मंडल, लोहरदगा के तत्वावधान में स्थानीय गुदरी बाजार अवस्थित शोक विनाशक संकट मोचन हनुमान मन्दिर के सामने अस्त्र शस्त्र परिचालन एवं बाजा प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 27 अखाड़ा शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अनावरत चला। कार्यक्रम के दौरान अखाडों द्वारा एक से एक अस्त्र शस्त्र परिचालन एवं करतबों की प्रस्तुति दी गयी। प्रतियोगिता तीन वर्गों में बांटा गया था, महिला वर्ग, पुरुष जूनियर वर्ग एवं पुरुष सीनियर वर्ग।
कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा श्रीराम जी एवं हनुमान जी के आरती के साथ साथ द्वीप प्रज्वलन कर किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गुमला विभाग प्रमुख मनोज दास ने कहा कि भगवान श्रीराम सनातन समाज के अतुलनीय आदर्श हैं, जिन्होंने अपने माता पिता के वचन को पूरा करने के लिये वनवास स्वीकार किया, जबकि धर्म और धरती का रक्षा के लिए आसुरी शक्तियों का नाश भी किया, वहीं भेद भाव से दूर सबरी के जूठे बैर भी खायें तो दूसरी ओर माता सीता को पत्नी की दर्जा देते हुए अश्वमेध यज्ञ के अनुष्ठान में उनकी अनुपस्थिति में मूर्ति के साथ बैठकर यज्ञ सम्पन्न किया।
एक आदर्श भाई की मिशाल कायम करते हुए राजगद्दी का त्याग कर दिये। वहीं रामभक्त हनुमान जी संकट मोचक के रूप में हमारे धर्म मे पहचाने जाते हैं, जो बलशाली तो थे ही साथ ही साथ श्रीराम सेना के संकट मोचक भी थे, जिन्होंने सात समुन्दर पार कर माता सीता को श्रीराम का संदेश पहुंचाया तो दूसरी ओर लंका दहन कर रावण का घमंड तोड़ने का मिशाल स्थापित किये साथ ही साथ अनेको आसुरी शक्तियों का संहार भी किया। अत: आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों को रामनवमी रामोत्सव के रूप में मनाना तो चाहिये ही साथ ही इस त्यौहार के मुख्य उद्देश्य को समझने एवं धर्म समाज की रक्षा हेतु प्रेरणा लेने के साथ सदैव धर्म हित मे ततपर रहने की जरूरत है।
पूरा आयोजन केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तामेड़ा, महासचिव पवन प्रजापति, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार के साथ साथ सूरज साहू, अनुभव कुमार, शुभम, प्रमोद प्रजापति इत्यादि का सराहनीय भूमिका रही। जबकि कार्यक्रम को देखने हेतु सैकड़ो महिलाएं, पुरुष भाई बन्धु के साथ साथ संरक्षक श्री दिवाकर पाठक, देवेन्द्र मंडल, सरोज प्रजापति, लाल ओंकार नाथ साहदेव, कुमार अभिषेक, संदीप गुप्ता, अशोक कांस्यकर, आनन्द पांडेय, अभय महतो, प्रवीण ठाकुर उपस्थित रहे। पूरी प्रतियोगिता में चार सदस्यीय निर्णायक मंडली श्री लक्ष्मण प्रसाद सोनी, अशोक रजक, नागेंद्र प्रजापति एवं सोमनाथ दत्ता की टीम थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse