टीम एबीएन, रांची। श्री रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर श्री श्री पंचदेव मंदिर बेलटंगरा बड़ागाँई स्थित मुख्य अखाड़ा बेल टंगरा में आज प्रात: 6:00 से ही श्रीहनुमान जी के साथ-साथ अन्य देवी- देवताओं सहित अन्य सभी मंदिरों में पूजन अर्चन किया गया। महावीर मंडल बड़ागाँई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहु, मंत्री बस कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सहित श्री महावीर मंडल बडागांई के सभी पदाधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में 11 बजे श्री रामनवमी महोत्सव की भव्य, पारंपरिक व ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई।
मुख्य अखाड़ा बेलटंगरा से निकलकर शोभा यात्रा गांव के सभी घरों के सामने बने महावीरी चबूतरो से महावीरी पताकाओं को लेकर गाजे- बाजे, अस्त्र -शस्त्र के साथ गगनभेदी जयकारा लगाते पूरे ग्राम भ्रमण किये। राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रही थी। हाथों में अस्त्र-शस्त्र एवं महावीर पताकायें और बाजे-गाजे के साथ पैरों का थिरकन। सभी श्रीरामभक्त हनुमान जी की तरह मस्त नाचते - जयकारा लगाते दिखाई पड़ रहे थे।
शोभा यात्रा संपूर्ण ग्राम भ्रमण करते हुए 2:00 बजे बड़गांई चौक पहुंची। 2:30 सुनील कुमार बॉबी, सत्यम सत्यदर्शी, सुनील सिंह के नेतृत्व में बारियातू हाउसिंग कॉलोनी, प्रकाश चंद्र सिंहा के नेतृत्व में जोड़ा तालाब, 3:00 बजे राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में स्टाफ क्वार्टर, सुनील शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल चौक, अमित यादव के नेतृत्व में हरिहर सिंह रोड, अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में खजुरिया टोली, प्रकाश गोप बल्लू एवं रामायण सोनी के नेतृत्व में करमटोली चौक पहुंची जो बड़ागाँई मुख्य शोभायात्रा में शामिल होते चले गये। शोभा यात्रा जेल चौक होते हुए 5:00 बजे फिरालाल चौक एवं 6:30 बजे निवारण पर स्थित तपोवन मंदिर पहुंची।
वापसी में शोभा यात्रा तपोवन मंदिर से करम टोली चौक पहुंची। 8:00 बजे बड़ागांई के लिए प्रस्थान किया। मार्ग में महिलाएं महावीरी पताकों के वापसी पूजन के साथ साथ राम भक्तों का स्वागत के लिए खड़ी थी। 10:00 बजे बेलटंगरा स्थित श्री श्री पंचदेव मंदिर में गांव की महिलाओं ने भी महावीरी पताकों पूजन अर्चन कर सभी रामभक्तों का पांव धोकर आशीर्वाद प्राप्त किये।
शोभा यात्रा में डॉ जीवाधन प्रसाद, शेखर साहू, मनीष साहू, रामदास साहू, रमेश तिर्की, बैजनाथ महतो, विनोद महतो, बलशाय महतो, रामदास महतो, कालीचरण साहू, बनू पाहन, नेपाल महतो, रामचंद्र साहू, महेश साहू, रंजीत साहू, जीतराम साहू, अशोक साहू, सुदेश साहू, बिगलू उरांव, फागु प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, अखिलेशवर प्रसाद, प्रकाश साहू, धनसू साहू, नागेश्वर साहू, बालक लोहरा, बालेश्वर लोहरा, गोवर्धन साहू, गोपाल प्रमाणिक, रामसेवक लोहरा, सागर साहू, बलित महतो, अर्जुन महतो, गणेश महतो, पंचम महतो, नकुल महतो, प्रताप साहू, संजय साहू, दिलीप पहन, आमोद तिर्की, सुनील पहान, रामधनी साहू , संजय महतो, रमेश महतो, अशोक तिर्की, अजय महतो, रोहित साहू, बसंत साहू, दिनेश साहू, अरविंद साहू, दीपक साहू, विजय साहू, डब्लू नायक, प्रेम लोहरा,धीरन साहू, उमेश साहू, बसंत साहू, रामलाल महतो, पवन साहू, रामानंद साहू, नरेश साहू, विकास कुमार, शिव प्रसाद साहू, राजेश साहू, मनोहर साहू, सोनू साहू, प्रेम कुमार सहित हजारों की संख्या में श्रीरामभक्त शामिल थे। उक्त जानकारी श्रीमहावीर मंडल, बड़ागांई, रांची के मंत्री बस कुमार साहू (9631209285) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse