टीम एबीएन, रांची। सोमवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुवे कहा कि जेटेट परीक्षा अविलंब आयोजित करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण रूप से ज्ञापन सौंपने के दौरान निर्दोष और आंदोलनरत छात्र नेता बबलू महतो सहित सभी छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया है जो अति दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है आजसू इसका पुरजोर विरोध करती है।
राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज कर छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्र विरोधी राज्य सरकार लाठीचार्ज कर अपनी छात्रों विरोधी सरकार का प्रमाण दे रही है।
आजसू इसका पुरजोर विरोध करती है और राज्य सरकार से अविलंब मांग करती है जिस अधिकारी के आदेश पर ये लाठी चार्ज किया गया है उनपर एफआईआर किया जाय और कानूनी कार्रवाई अभिलम्ब किया जाये। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse