टीम एबीएन, रांची। बिरसा आबा की धरती रांची में आगामी 1 से 6 अप्रैल तक श्री दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम सरकुलर रोड स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य गुरुदेव 108 श्री प्रमाण सागर जी महाराज संघ के सान्निध्य में होगा।
महोत्सव के सफल संचालन के लिए तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है। जहां आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इसके साथ अलग-अलग समितियों का गठन कर तैयारियां की जा रही है। इसमें श्रद्धालुओं के लिए स्थल पर भोजन,आवास की भव्य व्यवस्था की जा रही है। जहां महोत्सव को लेकर पांच दिनों तक पूरी राजधनी में मुनिश्री के सानिध्य में ज्ञान की गंगा बहती रहेगी और वातावरण भक्तिमय, अनुशासित और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। यह महोत्सव आत्मा से परमात्मा बनने की प्रक्रिया का प्रतीक है।
मुख्य संयोजक बने पूरनमल सेठी उप संयोजक पंकज पांड्या, मनोज काला होंगे, जिनमें अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल मंत्री जीतेन्द्र छाबड़ा मुख्य संयोजक पूरणमल सेठी, संजय छाबड़ा, धर्मेंद्र छाबड़ा, मनोज काला, चेतन पाटनी, मनीष गंगवाल, पंकज पांड्या, राकेश गंगवाल, मनीष बड़जात्या, विनीता सेठी, मोनिका ठोल्या, कैलाश बड़जात्या, महेन्द्र झांझरी, अशोक काशलीवाल, और अन्य लोगों के बीच अलग-अलग विभागों की जिम्मेंवारी सौंपी गई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse