झारखंड : छिटपुट बारिश से राजधानी का मौसम हुआ सुहावना

 

शहर के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश भी शुरू हो गयी है, इससे मौसम का मिजाज बदल गया है, लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है  

टीम एबीएन, रांची। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तेज हवा के साथ बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात होने की भी आशंका व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। 

मौसम विभाग ने रांची के अलावा गुमला, खूंटी, जमशेदपुर, सरायकेला, बोकारो व धनबाद में भी तेज हवा, गरज और बारिश का अनुमान दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बिजली विभाग ने एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse