झारखंड : सीएम हेमंत ने 636 पेट्रोलिंग तथा 849 दोपहिया वाहन थानों को सौंपा

 

  • सीएम हेमंत ने नए थानों का किया शिलान्यास, विभाग को सौंपे वाहन
  • कहा- अपराध नियंत्रण के लिए आम लोग भी समझें जिम्मेदारी

टीम एबीएन, रांची। स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को बड़ी सौगात दी है। झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 12 अत्याधुनिक नए थाना भवनों का ऑनलाइन शिलान्यास किया और 636 पेट्रोलिंग वाहनों तथा 849 दोपहिया वाहनों को थानों को सौंपा।

नए थानों का शिलान्यास और वाहनों का वितरण

राज्य सरकार ने कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहनों और 1697 दोपहिया वाहनों को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें से पहले चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन (मुख्यतः बोलेरो) और 849 दोपहिया वाहन वितरित किए गए हैं। 

नए थाना भवनों का शिलान्यास रांची, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, पलामू, गुमला, चतरा और दुमका जिलों में किया गया है। इन पर राज्य सरकार करीब 19 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

डीजीपी तदाशा मिश्रा ने इस दिन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि नए थाना भवनों में एक ही परिसर में कई थाने और आवासीय कक्ष होंगे, जिससे पुलिसिंग अधिक प्रभावी होगी। 

इस अवसर पर गृह एवं कारा विभाग में नवचयनित 9 वैज्ञानिक सहायकों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, मंत्री संजय प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse