फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले की कोशिश गंभीर चूक : सुखदेव भगत

 

फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले की कोशिश पर लोहरदगा सांसद चिंतित 

सुखदेव भगत बोले- यह गंभीर सुरक्षा चूक, एजेंसियां करें बिंदुवार जांच 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले के प्रयास घटना पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताया है और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। दरअसल, बुधवार (11 मार्च 2026) की शाम जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की घटना सामने आई। 

उस समय वे एक विवाह समारोह में शामिल होकर बाहर निकल रहे थे। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह घटना स्पष्ट रूप से एक गंभीर सुरक्षा चूक को दशार्ती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इतने करीब तक पहुंच जाता है, तो यह सुरक्षा एजेंसियों की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। सांसद भगत ने कहा कि यह निश्चित रूप से सुरक्षा में बड़ी चूक है। 

किसी व्यक्ति का इतने करीब तक पहुंच जाना चिंताजनक है। मेरा मानना है कि आरोपी का मानसिक परीक्षण भी कराया जाना चाहिए और सुरक्षा एजेंसियों को पूरे मामले की बिंदुवार समीक्षा करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। 

उन्होंने यह भी कहा कि देश के वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। भगत ने मांग की कि सुरक्षा एजेंसियां घटना की पूरी सच्चाई सामने लाएं और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse