एबीएन कैरियर डेस्क। द इंस्टीट्यूट ऑफ चाटर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का विद्यार्थी बनना गर्व का विषय है। यह वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों का सपना होता है। इस सपने को साकार करने की दिशा में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के दो पूर्व विद्यार्थी; आकांक्षा कुमारी तथा आर्यन कुमार अग्रसर हैं।
उन्होंने एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग से सीबीएसई. बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास करने के उपरांत चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई करने के लिए अपना नामांकन करवाया तथा अपने कठिन परिश्रम के बल पर उन्होंने पहले फाउण्डेशन तथा अब इंटरमीडिएट का चरण पूरा किया।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने दोनों सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि बधाई देते हुए कहा कि दोनों विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उनके जैसे विद्यार्थियों पर विद्यालय परिवार को गर्व है।
उन्होंने दोनों सफल विद्यार्थियों को सलाह दी कि इसी प्रकार लगन से पढ़ाई करते रहे, ताकि कम से कम समय में वे सीए का कोर्स भी पूरा कर सकें। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse