योग की शक्ति को हजारों वर्ष पूर्व दुनिया अनुभव कर चुका है : स्वामी मुक्तरथ

 

  • योग की शक्ति को हजारों वर्ष पूर्व दुनिया अनुभव कर चुका है : स्वामी मुक्तरथ
  • आज सिंह मोड़, हटिया में एक योग केन्द्र का शुभारंभ
  • झारखण्ड के प्रख्यात योग गुरु स्वामी मुक्तरथ केन्द्र का किये उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनाँक 08 मार्च,रबिवार को राँची के पटेल नगर,हटिया में योग केन्द्र का श्रीगणेश स्वामी मुक्तरथ जी ने फीता काट कर किया। इस केन्द्र की निदेशक नित्या मिश्रा ने स्वामी मुक्तरथ का स्वागत कीं।

उन्होंने कहा कि इस योग केन्द्र में प्रातःकालीन और सांध्यकालीन योग कक्षा नियमित रूप से संचालित होगा। यह केन्द्र प्रख्यात योग गुरु स्वामी मुक्तरथ के सान्निध्य में चलेगा जहाँ योगासन,प्राणायाम, मुद्रा, ध्यान,और हठयोग की क्रियायें सिखलायी जाएगी।

स्वामी मुक्तरथ जी ने कहा कि भारत का योग दुनिया को हजारों वर्ष पूर्व भी दिशानिर्देशित किया है और आज लंबे अवधि के बाद भी योग स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ी चुनौती है। पीठ दर्द, कब्ज, मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, कैंसर, अवसाद, चिन्ता जैसी कठिन रोगों के निदान में योग उपचार का एक शक्तिशाली माध्यम साबित हुआ है। तनाव जनित समस्याओं का मुख्य उपाय है योग।

 स्वामी मुक्तरथ ने कहा कि स्वामी सत्यानन्द सरस्वती की खोज यह प्रमाणित किया है कि हराजों वर्ष पूर्व योग दुनियाँ में फैला था, कोलम्बिया (ऑस्ट्रेलिया) में योग बहुत ज्यादा प्रचलित था। आज पुनः योग दुनियाँ को दिशा दे रही है। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, विज्ञान के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में योग दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। भारतीय योग का डिमांड दुनियाँ में काफी बढ़ रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse