श्री श्याम मंदिर में मना फागुन सतरंगी महोत्सव

 

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल, रांची द्वारा आयोजित रंग रागिलो फाल्गुन सतरंगी महोत्सव पे आज द्वादशी के शुभ अवसर पर अग्रसेन पथ स्थित श्याम मंदिर में भव्य समापन हुआ।  

मौके पर राजत सिंहासन पर विराजमान श्री श्याम प्रभु का भव्य एवं नैनाभीराम श्रृंगार किया गया। अहले सुबह से ही श्री श्याम प्रभु का द्वादशी दर्शन के लिए अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। संपूर्ण दिवस भक्तगण कतारबद्ध होकर श्री श्याम प्रभु का दर्शन कर ज्योत में आहुति प्रदान कर रहे थे। 

मौके पर श्री श्याम प्रभु का प्रिय खीर चूरमा का भोग अर्पित किया गया जो संपूर्ण दिवस प्रसाद रूपी मंदिर प्रारंग से भक्तगण के बीच वितरण किया गया। साथ ही सम्पूर्ण दिवस श्री श्याम मन्दिर का परिसर श्याम प्रभु के जयकारों से गूंजता रहा साथ ही भक्तों द्वारा 501 सवामणि का भोग श्याम प्रभु को निवेदित किया गया।  

संध्या 4 बजे राजस्थान से पधारे हुए मुकेश कुमार चंग पार्टी द्वारा राजस्थान लोकप्रिय संगीत चंग एवं धमाल पर भक्तगण भाव विभोर है रहे थे। मुकेश कुमार चंग पार्टी द्वारा राजस्थानी संगीत एवं भजनों ने मंदिर परिसर में पधारे भक्तगण को मोह खींच लिया। साथ ही श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा रात्रि 8 बजे से संगीतमय संकीर्तन  पूरे मंदिर परिसर को श्याममय बना दिया। 

मौके पर रात कल संवारे का ख्वाब आया, दरबार अनोखा सरकार अनोखी, श्याम दातार से तू फरियाद तू कर, खाटू बुला रहा है कृपा नहीं तो क्या है, सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया जैसे भावपूर्ण भजनों पे श्याम भक्त झूमने पे मजबूर हो गये। रात्रि 10 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण के पश्चात तीन दिवसीय श्री श्याम सतरंगी मोहत्सव का समापन किया गया। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत, बालकिशन परसरामपुरिया, राकेश सारस्वत, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, पप्पी शर्मा, अजय रूंगटा, प्रदीप अग्रवाल, विकाश पाड़िया का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (98353 31112) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse