15 वर्षों के प्यार का खूनी अंत!

 

दी 8 लाख की सुपारी, करवाया पत्नी के आशिक का मर्डर 

टीम एबीएन, रांची। रांची से प्रेम संबंध में एक युवक की हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 15 वर्षो तक चली प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। दरअसल, प्रेमी आसिफ अंसारी की हरकतों से परेशान होकर उसकी ही शादीशुदा प्रेमिका बिउला टोप्पो के पति जॉनसन मिंज ने अपने दोस्तों को 8 लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करायी थी। 

रांची पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। अवैध प्रेम संबंधों के कारण आसिफ अंसारी नामक युवक की रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए हत्याकांड मामले का रांची पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आसिफ की शादीशुदा प्रेमिका बिउला टोप्पो, उसके पति जॉनसन मिंज, दीपक अग्रवाल प्रिंस कुमार और प्रेम लकड़ा को गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और हत्याकांड में इस्तेमाल की गयी बाइक- स्कूटी सहित कई अन्य सामग्री जब्त की है। हत्याकांड मामले का उद्वेदन करते हुए रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि मृतक आसिफ अंसारी का जॉनसन मिंज की पत्नी बिउला टोप्पो के साथ पिछले 15 वर्षों से प्रेम संबंध था। अक्सर दोनों जॉनसन मेंस की गैर हाजिरी में अनैतिक संबंध स्थापित करते थे। 

प्रेमिका के पति ने थी सुपारी 

पत्नी बिउला टोप्पो और उसके प्रेमी आसिफ अंसारी के अवैध संबंधों की भनक पति जॉनसन मिंज को लग गई थी। जिसके बाद से वो दोनों के अवैध संबंधों का विरोध करता था। बावजूद इसके आसिफ अंसारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और लगातार उसकी पत्नी के साथ जबरन अवैध संबंध बनाता था। 

आसिफ अंसारी की इन्हीं हरकतों से नाराज प्रेमिका के पति जॉनसन मिंज नहीं अपने दोस्त दीपक अग्रवाल से मिलकर आसिफ अंसारी की हत्या की साजिश रची और 8 लाख रुपये की सुपारी दी गयी। जॉनसन मेंस ने प्रिंस कुमार को 1.60 लाख जबकि प्रेम लकड़ा को 2. 40 लाख रुपये, जबकि अपने मित्र दीपक अग्रवाल को उसने 4 लाख रुपये दिये थे। 

बदमाशों ने मारी थी गोली 

आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत 19 फरवरी को आसिफ जब अपनी शादीशुदा प्रेमिका बिउला टोप्पो से मिलने गया था। उसी दौरान खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंद विहार नामक मोहल्ले में उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के उपरांत पहचान छुपाने के उद्देश्य से पत्थर से चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse