टीम एबीएन, रांची। रांची। राज्य की 48 शहरी निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद, मेयर और अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची के संत कुलदीप हाई स्कूल में वार्ड संख्या 26 के मतदान केंद्र संख्या 07 पर अपने मताधिकार का उपयोग किया।
सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच मतदान केंद्र पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि निकाय चुनाव भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक हिस्सा है। उन्होंने राज्यवासियों से आग्रह किया कि लोग अपने अपने घरों से निकलें और मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाएं।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज संत कुलदीप हाई स्कूल, हरमू स्थित मतदान केंद्र (वार्ड संख्या-26, बूथ संख्या-07) पहुंचकर झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse