एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। नगर परिषद चुनाव को लेकर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड संख्या 8 से चुनाव चिन्ह बेबी वॉकर और क्रम संख्या 2 की प्रत्याशी अविनाश कौर ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
अविनाश कौर ने मतदाताओं से कहा कि वार्ड संख्या 8 को भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील वार्ड बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया गया है। यहां की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है और नगर परिषद में वार्डवासियों की आवाज मजबूती से उठाई जाती है।
उन्होंने विश्वास जताया कि एक बार फिर जनता का समर्थन मिलने पर विकास कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वार्ड में जलापूर्ति योजना को लेकर डीपीआर पास हो चुका है और कार्य भी शुरू हो गया है। आने वाले कुछ महीनों में जलापूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
अविनाश कौर ने कहा कि वह वार्ड की बेटी, बहू और बहन के रूप में जनता का आशीर्वाद मांगने आई हैं और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में महिला समर्थक भी मौजूद थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse