पलामू : कमिश्नर से मिलीं पलामू एसपी

 

  • प्रमंडलीय आयुक्त से मिली पुलिस अधीक्षक
  • विभिन्न कार्यालयों का हुआ निरीक्षण, पदाधिकारियों ने की मुलाकात

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से आज पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन शिष्टाचार मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। वहीं सामाजिक सुरक्षा के उपनिदेशक पीयूष, पलामू की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने शिष्टाचार मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

इधर, आयुक्त कुमुद सहाय ने प्रमंडलीय आयुक्त भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों से लंबित मामलों, प्राप्त आवेदनों तथा उनके निष्पादन की स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी को अनावश्यक विलंब का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालयों में जवाबदेही एवं अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी उचित नहीं है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के संधारण एवं उसका रखरखाव बेहतर तरीके से करने का निदेश दिया। 

आयुक्त ने आयुक्त कार्यालय, कान्फ्रेंस हॉल, सचिव कक्ष, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, पेशकारी शाखा, नजारत शाखा, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव का कक्ष, उपनिदेशक कल्याण कक्ष, उपनिदेशक कल्याण कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय आदि विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse