जल यात्रा के साथ पहाड़ी बाबा महाकाल मंदिर को दो दिवसीस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ शुरू

 

  • जल यात्रा के साथ पहाड़ी बाबा महाकाल मंदिर को दो दिवसीस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ शुरू

टीम एबीएन, रांची। पहाड़ी मंदिर महाकाल मंदिर का दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 8 बजे पहाड़ी मंदिर से पहाड़ी बाबा के जयकारों के साथ जल यात्रा निकाली गई। जो मंदिर परिसर से निकलकर श्री राणी सती मंदिर पहुंची। जहां सभी कलशों में कुआं का पवित्र जल भरा गया। 

वहां से वापस जल यात्रा पहाड़ी मंदिर पहुंची। जहां आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज के सान्धिय में पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पांच नदियों और कुंभ के पवित्र जल से महाकाल बाबा का महाअभिषेक किया गया। इसके बाद देव स्थापना, जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास सहित अन्य अनुष्ठान किये गये। 

महास्नान कर बाबा का पहाड़ी मंदिर परिसर में कराया गया नगर भ्रमण

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान महाकाल बाबा का नगर भ्रमण कराया गया। इस मौके पर उपस्थित भक्त पहाड़ी बाबा के जयकारे, हर-हर बम-बम के जयकारों के साथ शामिल हुए। इसके बाद हवण और कई अन्य अनुष्ठान के बाद श्यानाधिवास का कार्यक्रम हुआ।  

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में ये रहे शामिल
पुजारी शांतीलाल, सत्यनारायण, मनीष, अशोक, सुरेंद्र तिवारी, पहाड़ी मंदिर के पुजारी संत कबीर दास, मनोज मिश्रा, सुबोध। मुख्य यजमान समिति के कोषापाल श्वेता साधन कुमार,  प्रेम लता- महादेव लखोटिया, सुशीला- अशोक शार्मा, लता- मुकेश भरतीया, काजल- रोशन, ममता देवी- अरविंद मिश्रा, सोना देवी-रविंद्र चौधरी ने सह पत्तिनक अनुष्ठान में शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse