रफ्तार का कहर: चतरा में गैस वाहन की टक्कर से सांसद के चचेरे भाई की मौत

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क,चतरा । चतरा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ परएक दर्दनाक सड़क हादसे में गैस लदे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आरा गांव निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है, जो स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रह्लाद सिंह सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी अनियंत्रित गति से आ रहे गैस वाहन ने उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले जाया गया है। सांसद कालीचरण सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

इस आकस्मिक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने धमनियां मोड़ पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse