चित्रांश विचार मंच के मेगा कैंप में 300 लोगों के आंखों की जांच

 

  • मेगा नेत्र जांच शिविर में 300 लोगों ने कराई आंखों की जांच 
  • जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड चित्रांश विचार मंच एवं सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल के संयुक्त प्रयास से दृष्टि नेत्रालय द्वारा आज स्कूल परिसर में मेगा आई चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में लगभग 300 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के उपरांत जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल के डायरेक्टर अमरेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षिका रश्मि भूषण, हरविंदर कौर एवं शिक्षक शुभम अग्रवाल और अमित लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं दृष्टि आई हॉस्पिटल की टीम बंटी बरियार, डॉ. मनोज कुमार, राकेश प्रसाद सिन्हा, स्वाति कच्छप, प्रभा कुजूर, प्रीति कुमारी, विकास कच्छप एवं सुधांशु कुमार ने पूरी तत्परता से नेत्र जांच की।

झारखंड चित्रांश विचार मंच के अध्यक्ष संजय पिपरवाल, उपाध्यक्ष राजीव सहाय एवं श्रीकांत शरण, सचिव प्रखर जयपुरियार, कोषाध्यक्ष साकेत बिहारी शरण तथा सदस्य प्रमोद कुमार सिन्हा, डॉ के पी सिन्हा ,आनंद श्रीवास्तव, पंकज पीयूष, अशोक प्रसाद, विकास सहाय एवं मनीष वर्मा ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

उक्त जानकारी मंच के उपाध्यक्ष राजीव सहाय ने देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना मंच का प्रमुख उद्देश्य है। समय समय पर ऐसे शिविरों के माध्यम से हम जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। समाजसेवा के इस अभियान में सहयोग के लिए उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उक्त जानकारी झारखण्ड चित्रांश विचार मंच के उपाध्यक्ष राजीव सहाय ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse