एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहरदगा स्थित राजाबंगला सुधा सदन में नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र लोहरा द्वारा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सूरज अग्रवाल, केंद्रीय सचिव अंजू देवी, केंद्रीय उपसचिव बबलू महतो, आजसू महिला समिति की सचिव सरस्वती देवी, आजसू नगर समिति महिला सचिव सुनीता साहू, आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता सागर वर्मा, युवा आजसू के जिला संयोजक पवन प्रजापति, छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अंकित कुमार के साथ क्षितिज, आकाश, विकास सहित बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यालय उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र लोहरा ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वे लोहरदगा नगर पालिका को भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आवासीय प्रमाण पत्र तक के कार्यों में आम जनता से खुलेआम घूस ली जा रही है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं।
राजेंद्र लोहरा ने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर पालिका में पारदर्शिता लाना, आम नागरिकों को बिना रिश्वत के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और युवाओं व महिलाओं के हितों की रक्षा करना होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस चुनाव में बदलाव के लिए आगे आएं और एक ईमानदार नेतृत्व को समर्थन दें। कार्यक्रम का समापन जनसंपर्क और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र लोहरा, सूरज अग्रवाल, अंजू देवी, सरस्वती देवी, सुनीता साहू, रामकुमार महतो उर्फ बबलू महतो, सागर वर्मा, पवन प्रजापति, आदित्य मेहरा, रोहित तिवारी, रवि कुमार, रोबिन कुमार, किशन कुमार, जगनंदन साहू, नीरज कुमार, अंकित कुमार, अनुभव कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse