टीम एबीएन, रांची। रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक गुरुवार को पहाड़ी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव पर रांची पहाड़ी मंदिर की तैयारियों को लेकर क्रमवार समीक्षा की गयी।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पहाड़ी बाबा के दरबार में आने वाले भक्तों के लिए पूजा-अर्चना करने के लिए बेहतर व्यवस्था रहेगी। बताया गया कि महाशिवरात्रि पर सुबह 3.30 बजे सरकारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर के पट्ट खोले जायेंगे। पहाड़ी मंदिर के सभी मंदिरों में अरघा से भक्त जलाभिषेक, पूजा अर्चना कर सकेंगे।
सभी मंदिरों में जल, पुजारी, लोटा की व्यवस्था, खोया पाया सूचना केंद्र, दंडाधिकारी, पुलिसबल, महिला पुलिस बल, यातायात पुलिस, मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए समिति के सदस्य, पाहन तैनात रहेंगे। महिला और पुरूषों के अलग-अलग पूजा-अर्चना की व्यवस्था, मेडिकल टीम, फर्स्ट ऐड की व्यवस्था रहेगी।
उपायुक्त ने बैठक में नगर निगम को पहाड़ी मंदिर परिसर, आसपास की सड़कों की विशेष साफ-सफाई, महाड़ी मंदिर के पास की सड़कोंं पर अवश्यकता के अनुसार डिवाईडर लगाने, प्रकाश व्यवस्था करने, चलंत शौचालय, पानी की व्यव्स्था करने का निर्देश दिया।
पहाड़ी मंदिर के सभी बिजली के तार, खराब लाईट की मरम्म्त का निर्देश संबंधित बिजली विभाग कि अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने कहा की बाबा की बारात के दौरान निर्वाधित बिजली आपूर्ति की जाये।
बैठक में उपायुक्त ने एएसपी राकेश रंजन को महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम करने को कहा। इसमें पहाड़ी मंदिर में पुलिस बल, महिला पुलिस, यातायात पुलिस की व्यवस्था के साथ असामाजिक तत्व पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये। इस पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि पर सारी व्यवस्था चाक-चौबंध रहेगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से सारी व्यवस्था कर ली गयी है। वहीं पहाड़ी मंदिर की व्यवस्था की नजर सीसीटीवी कैमरे से होगी।
शिवरात्रि के दौरान पहाड़ी मंदिर में प्लास्टिक थैला, वोतल, शीशा की बोतल लेकर पूजन सामग्री लेकर आने वाले भक्तोें से जिला प्रशासन ने अनुरोध किया है कि महाशिवरात्रि में भक्त प्लास्टिक थैला, बोतल, शीशा बोतल की जगह सखुआ दोना, पत्तल, बांस की टोकरी में पूजन समाग्री के लिए उपयोग करने की अपिल की है।
बैठक में उपायुक्त ने एडीएम लॉ एंड आर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव सह एसडीओ कुमार रजत को ने उपायुक्त ने शिवरात्रि के पहले पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों के लिए एक कार्यशाला करनें का निर्देश दिया। ताकि वॉलेंटियर्स भक्तों के बेहतर व्यवस्था दे सकें। साथ ही समिति के सदस्यों को कार्ड निर्गत किये जायेंगे। वहीं वॉलेंटियर्स एक जगह जमा होकर नहीं रहेंगे, अवश्यकता के अनुसार अपने कार्य का निर्वहन करेंगे।
आनंद गाड़ोदिया, बलराम मिश्रा, मदनलान पारीक, कैलाश राय, अंकित, सौरभ चौधरी, संदीप जैन, जीतेंद्र प्रसाद, गोपाल कुमार, अंकित सहित कई उप समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse