बीआईटी लालपुर में औरोरा 26 का शानदार शुभारंभ

 

एबीएन कैरियर डेस्क। चार दिवसीय औरोरा 26 का आज कला संस्कृति समारोह का शुभारंभ सुपरिडेंट आॅफ पुलिस एटीएस ऋषभ कुमार झा के हाथों फीता काटकर और गुब्बारे उड़ा कर किया गया। मौके पर शिक्षकों के मामलों के डीन डॉ अशोक शरण सेंटर के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा कंप्यूटर विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ अविजीत मुस्तफी, डॉ वंदना भट्टाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में हजारों की संख्या में उपस्थित छात्रों के बीच किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम सभी संकायों के विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान किया गया, जहां से वह अपने हुनर को मंच दे सकते हैं। 

छात्र अपने कौशल विकास का हर मंच में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं एक तरफ कचौड़ी चाट मसाला तो दूसरी तरफ बिल्कुल झारखंडी जायके वाले बारा ढुस्का पिजा बर्गर से लेकर पानी पूरी के स्टॉल लगा कर अपने मोहनी व्यवहार से अपनी मैनजेमेंट की बारीकियों का खुला मंच में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

दूसरे तरफ खेल के मैदान में लड़कियों और लड़कों का बाहुबल का प्रदर्शन देखा जा सकता है। कबडी का फाइनल मुकाबला कल खेला जायेगा। आज के इस कार्यक्रम के शुभारंभ में बोलते हुए मुख्य अतिथि ऋषभ कुमार झा ने छात्रों खुले मंच से विद्यार्थियों को नशा मुक्त युवाओं की फौज खड़ी करने के लिए छात्रों को आह्वान किया। 

उन्होंने नशा कर रहे युवाओं को तत्काल ही ड्रग्स शराब से दूरी बना इसी तरह की कला संस्कृति और खेलो से जोड़ने की बात कही। उन्होंने अरोरा के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा जी को इस प्रकार के आयोजन कर युवाओं को मंच देने पर बधाई देते हुए भविष्य में इसी तरह के और कार्यक्रम करने की बात कही। 

डीन डॉ अशोक शरण ने औरोरा के इस मंच में खड़ा होते ही उस उमंग जोश को महसूस कर रहा हूं, जो कॉलेज के दिनों की यादे करा रहे हैं। केंद्र के निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने चार दिवसीय इस औरोरा 26 के हर कार्यक्रम के बारे में बातें रखी। उन्होंने बताया कि आज के विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि आने वाले भविष्य के उलझनों को आप शांत और खुशियों से लड़ सकें। 

उन्होंने मंच का सम्मान हम अतिथियों से नहीं आप जैसे युवाओं के इस उत्साह से गौरव बढ़ाया है। डॉ अविजीत मुस्तफी और डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कबड्डी के मैदान में उपस्थित होकर खेल रहे प्रतिभागियों को हौसला बढ़ाया और इस प्रकार के अवसरों से अपने को जोड़े रखने की बात कही। 

कार्यक्रम सयोंजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने कार्यक्रम के संचालन में सहायक सभी युवाओं को धन्यवाद दिया। मौके पर डॉ अभय रंजन, डॉ प्रदीप मुंडा डॉ मानसी, अमृता प्रियम, डॉ अनीश हैदर, डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ सोमनाथ सहित सभी विभागों के शिक्षक और छात्रों ने चार दिवसीय इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में शामिल रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse