टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31- 01 -2026 दिन शनिवार को श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के तत्वावधान में संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में तमाम सदस्यों की उपस्थिति में 15-2-2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हर वर्ष से ज्यादा भव्य एवं मनमोहक झांकियां, ढोल ताशे, आकर्षक भजन मंडली के साथ शोभायात्रा निकाली जाने पर गहन चर्चाएं हुई।
इस बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि बाबा की शोभायात्रा में कुछ आकर्षक ऐसी झांकियां होगी जो रांची वासियों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। देवाधिदेव महादेव की शोभायात्रा की तैयारी में संघ के तमाम सदस्य पूरे जोरों शोरों से लगे हुए हैं।
बैठक में शैलेंद्र कुमार, नवीन पपनेजा, राकेश अरोड़ा, नीरज जायसवाल, सुमित बजाज, महेश सोनी, शंकर सिंगर, कौशल कुमार, अशोक बजाज, गौरव बजाज, अजय वर्मा, राज सिंह, संजय अरोड़ा इत्यादि शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse