हुसैनाबाद : दूसरे दिन नामांकन शून्य, 20 प्रपत्र बिके

 

  • हुसैनाबाद में नगर निकाय चुनाव नामांकन के दूसरे दिन भी रहा शून्य
  • हुसैनाबाद में अध्यक्ष पद के लिए एक व पार्षद के लिए 20 ने खरीदा नामांकन पत्र

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद पलामू। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर शुक्रवार को हुसैनाबाद नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक व वार्ड पार्षद पद के लिए 20 अभ्यर्थियों ने अपना अपना नामांकन प्रपत्र खरीदा है। हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर राम ने अपना नामांकन पर्चा खरीदा है। 

जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या एक पूनम देवी, वार्ड संख्या दो से शाईस्ता प्रवीण, मधुलता देवी, वार्ड संख्या तीन से बबिता देवी, वार्ड संख्या चार से सुमन कुमारी, वार्ड संख्या पांच से गीता देवी, शबाना प्रवीण, वार्ड संख्या छह से अजय प्रसाद गुप्ता, सात से मोहम्मद यूसुफ, वार्ड संख्या आठ से आनन्द कुमार, वार्ड संख्या नौ से फिरोज शाहीन, मीना देवी, वार्ड संख्या दस से नजीर अहमद, सरवरी बीबी, असगर अली, वार्ड संख्या तेरह से मोहम्मद नजीर अहमद, वार्ड संख्या पन्द्रह से आदिल आलम, मोहम्मद अलीम अंसारी एवं वार्ड संख्या सोलह से नेपुरी देवी, मीना देवी, पूजा देवी ने अपना अपना नामांकन पर्चा खरीदा है।

 वहीं नामांकन के आज दूसरे दिन भी निर्वाची पदाधिकारी व शाहयक निर्वाची पदाधिकारी के कार्यलयों में सन्नाटा दिखा लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबन्ध दिखी । अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद पर नामांकन बिल्कुल शून्य  रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse