सावधान : गणतंत्र दिवस पर बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

 

गणतंत्र दिवस :  रांची में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई रूट डायवर्ट, भारी वाहनों की नो एंट्री व 14 ड्रॉप गेट

टीम एबीएन, रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए शहर के कई रूट डायवर्ट किये गये हैं और सुबह से लेकर रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

26 जनवरी को राजधानी में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। मालवाहक और बड़े वाहन शहर की सीमा के बाहर निर्धारित एंट्री पाइंट पर ही रोक दिये जायेंगे। हालांकि, छोटे वाहनों के लिए राहत की बात यह है कि वे करमटोली चौक से जेल चौक की ओर सामान्य रूप से आवाजाही कर सकेंगे। 

शहर में वाहनों के रुकने के मुख्य केंद्र 

  • खूंटी-चाईबासा से रांची तक आने वाले वाहन बिरसा चौक तक। 
  • पलामू-लोहरदगा से रांची आने वाले वाहन पंडरा तक। 
  • गुमला-सिमडेगा (कटहल मोड़ होकर) रांची आने वाले वाहन कटहल मोड़ तक। 
  • गुमला-सिमडेगा से आईटीआई होकर रांची तक आने वाले वाहन आईटीआई बस स्टैंड तक। 
  • जमशेदपुर से रांची आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक और सदाबहार चौक तक। 
  • पतरातू-कांके से रांची आने वाले वाहन लॉ यूनिवर्सिटी  तक। 
  • बूटी मोड़-बरियातू मार्ग से रांची आने वाले वाहन बूटी मोड़ तक।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse