एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा खतियान व छात्रों की मांगो को लेकर आज से आंदोलन शुरू कर दिया है। छात्र अधिकार यात्रा को विधायक जयराम कुमार महतो ने डुमरी (बोकारो) से रवाना किया। यह पदयात्रा 09 दिसंबर को रांची पहुंचकर विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन करेंगें।
संगठन केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो द्वारा चिरैया मोड़ में विनोद बिहारी महतो जी के प्रतिमा माल्यार्पण के साथ पदयात्रा को आरंभ किया एवं पदयात्रा को सुरक्षित सुचारू सफल बनाने हेतु आवश्यक हिदायत भी दिया। एवं सर्वदलीय बैठक में शामिल होने हेतु राजधानी रांची को रवाना हुए।
संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा की आज प्रथम दिन हमलोग कुल 45 किलोमीटर के पदयात्रा को तय करते हुए हजारीबाग जिला प्रवेश किया है। यह पदयात्रा चिरैया मोड़, बगोदर, हरिहर धाम, चलानिया होते हुए बिशुनगढ़ हजारीबाग तक पहुंचे हैं। खतियान और छात्रों की आवाज को दबने नहीं दिया जायेगा।
पदयात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, मोतीलाल महतो, मनोज यादव, पूजा महतो, दीपक रवानी, बिहारी महतो, महेंद्र प्रसाद मंडल, लीलावती देवी, दिनेश साहू आदि संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse