टीम एबीएन, रांची। आज वरीय पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा के साथ संयुक्त रूप से रांची शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रांची के प्रमुख पूजा पंडालों जैसे रातु रोड, गौशाला रोड, बकरी बाजार, झंडा चौक डोरंडा, काली बाड़ी, जिला स्कूल, एवं अन्य स्थानों का जायजा लिया गया।
पूजा समितियों के सदस्यों को दुर्गा पूजा 2025 के आयोजन के लिए सुरक्षा, सुविधा, और व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए गए। पंडालों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
प्रवेश और निकास व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रत्येक पंडाल में अलग-अलग एंट्री गेट और एग्जिट गेट की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। विद्युत व्यवस्था दुर्गापूजा पंडालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जेनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही, विद्युत तारों और उपकरणों की सुरक्षा जांच पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। सहयोग और समन्वय पूजा समितियों को जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया। पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक, चंदन कुमार सिन्हा ने पूजा समितियों से अपील की कि वे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
ताकि दुर्गा पूजा का यह पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित, और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो। जिला प्रशासन ने कहा है कि दुर्गा पूजा 2025 के आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी और पूजा समितियों को हर संभव सहायता जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse