आरोरा 2025 खेल महोत्सव में टीम शील्ड ने जीता खिताब

 

टीम एबीएन, रांची। आरोरा 2025 खेल महोत्सव के आज दूसरे दिन के मुकाबले में खो-खो और रस्सा-कस्सी का फाइनल बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा। खो-खो की लड़कियों के मुकाबला में टीम चेस वारियर्स ने खट्टी टॉफी को पराजित कर चैंपियन बनी। 

वहीं लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले और फाइनल मुकाबला भी बहुत ही संघर्ष भरा खेल का प्रदर्शन देखा गया। फाइनल मुकाबले में टीम गांडीव को हरा टीम शील्ड ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला में  प्रांजल, मोहित, विनीत गुप्ता, हर्षित, सुमित आयुष और अविष्कार ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 

फाइनल के मुकाबला में आज अतिथि के रूप में विशेष रूप से जयपुर बी आई टी के निदेशक डॉ पीयूष तिवारी उपस्थित हुए। उनके साथ लालपुर के प्रभारी डॉ प्रणव कुमार खेल संयोजक डॉ संदीप शाहदेव, डॉ आशुतोष मिश्रा मनोज गिरी डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, सुश्री सोनी कुमारी, एलिस टोप्पो मिनी दुबे, अनामिका, सरिता, डॉ अपर्णा शुक्ला, दीपक मिश्रा सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने दर्शकों के बीच काफी उत्साहित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। 

कल से दो दिवसीय अरोरा 25 का आयोजन होने जा रही हैं जिसमे   स्वादिष्ट व्यंजन  डांस,  पेंटिंग, पारम्परिक परिधान, सहित अनेकों कार्यक्रम की जोरदार तरीके से तैयारी चल रही है इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि कल से पूरे लालपूर बीआइटी परिसर पूरी तरह से युवाओं को समर्पित रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse