टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान योजना का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बता दें कि, छह जनवरी तक लाभुकों की संख्या 56,61,791 थी। लेकिन अब यह संख्या 58 लाख से अधिक हो गयी है। छह जनवरी के बाद लाभुकों की संख्या में 1,47,988 की बढ़ोतरी हुई है। योजना के तहत अब तक लाभुकों की संख्या में 16,99,394 की बढ़ोतरी हो चुकी है।
गौरतलब है कि, हेमंत सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत अगस्त 2024 से हुई थी। मंईयां सम्मान योजना के लिए अब तक 67,84,154 आवेदन जमा हुए हैं। वहीं दिसंबर तक कुल 67,58,681 आवेदन जमा हुए थे। इनमें से 58,09,779 लाभुकों के आवेदन का सत्यापन हो गया है।
इन्हें योजना का लाभ मिलेगा, शेष आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। यहां आपको ये भी बता दें कि, झारखंड के छह जिल ऐसे हैं जहां लाभुकों की संख्या 24 लाख से अधिक है। जिसमें रांची, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और पलामू शामिल हैं।
बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना की जनवरी की किस्त जारी करने की विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है। जानकारी के मुताबिक, अगले सप्ताह तक बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse