टीम एबीएन, रांची। झारखंड के ज्यादातर जिलों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाये रहे, जिसकी वजह से राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा चढ़ा और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा।
राज्य भर में अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 5.2 ℃ अधिक रहा। इसी तरह रांची का अधिकतम तापमान 25℃ रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.8℃ अधिक रहा। वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 0.8℃ अधिक जाकर 28℃ रिकॉर्ड हुआ।
धनबाद का अधिकतम तापमान 26 ℃ और बोकारो का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य अधिकतम तापमान से क्रमश 0.4℃ और 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इस दौरान राज्य में सबसे कम तापमान 5.7℃ गुमला में रिकॉर्ड किया गया।
आसमान में आंशिक बादल बनने की वजह से ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। गुमला के बाद राज्य का सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में दर्ज किया गया। नामकुम में 6.3℃ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. चतरा जिले में न्यूनतम तापमान 6.9 ℃ रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 10.6 ℃ और रांची से सटे रामगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 9.8℃ रिकॉर्ड हुआ।
मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। वहीं, अगले 04 दिनों तक झारखंड में न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse