टीम एबीएन, रांची। आज आनंदमार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में हेहल जागृति भवन में आनंदमार्ग चर्याचर्य के अनुसार आदर्श विप्लवी विवाह संपन्न हुआ। एक आदर्श समाज की स्थापना हेतु वर के रूप में गढ़वा के अरूण बैठा एवं वधु के रूप में पुरुलिया की राजोबाला महतो ने बिना दान-दहेज के एवं जाति-पाति के बंधन को तोड़कर एक क्रांतिकारी कदम उठाया।
इस विवाह में पौरोहित्य का कार्य आचार्य ज्ञानांजनानंद अवधूत एवं अवधुतिका आनंद सर्वज्ञा आचार्या ने किया तथा उपस्थित लगभग 200 लोग इस विवाह के साक्षी बने।
इस विवाह को सम्पन्न कराने में शहर के प्राख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आचार्या करुणा शाहदेव, मृदुला सिंह भुक्ति प्रधान पंचु, अधिवक्ता विनोद, प्रोफेसर मनोज देव का अहम योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse