रांची : बिजय जालान की स्मृति में किया गय भंडारा

 

टीम एबीएन, रांची। बिजय जी जालान की पुण्य स्मृति में 182 वाँ नि:शुल्क भंडारे में 1100 श्रद्धालुओ ने प्रसाद प्राप्त किया एवं 100 बुजुर्ग महिलाओ एव पुरुषों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। 

मानव सेवा माधव सेवा

तुम सेवा से पाओगे पार

182वां नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद भगवान श्री राज श्यामा जी एवं गुरू महाराज को अर्पित कर 1100 श्रद्धालुओ एव सदगुरू कृपा अपना घर आश्रम (सत्य-प्रेम सभागार) में रह रहे निराश्रित प्रभुजी एव वहा रहकर इनकी सेवा करने वाले सेवादार सेवा साथियों के बीच वितरण किया गया। 

भगवान के दरबार में भोग लगाते हुए भजन गायन कर भोग लगाया। आवत आज सखी मन मोहन सुन मोरो जीयो हर्षाय रे बालो सुन मोरो जीयो हर्षाय रे, तोरन बंध बंधे हैं भवन मे मोतियन चोख पुराये रे बालो, मोतियन चोख पुराये रे बालो, प्रेम पावडो में डालु पीया जी को। आश्रम परिसर मे आये हुए सभी धर्म प्रेमीजनों और श्रद्धालुओं ने शांति पूर्वक कतार मे लगकर 182 वें नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 

पूर्णब्रह्म परमात्मा की अपार कृपा श्री राज श्यामा जी महाराज एवं परमहंस भागवत भास्कर संत शिरोमणी डाक्टर श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे  सेवाभावी सदस्यों एव श्रद्धालुओ के सहयोग से आज 29 दिसंबर रविवार को 182 वें नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का प्रसाद परमहंस डा संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के शिष्यों बिमला जालान, मनीषा जालान, दिलीप जालान एवं राजु तोदी ने बिजय जी जालान की पुण्य स्मृति के अवसर पर उनके परिवार के सदस्यों के सौजन्य से की गयी। 

गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 52 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में आज रविवार दिनांक 03 नवम्बर 2024 को रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प सेवाधाम आश्रम के प्रांगण मे स्थित (श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम) मंदिर पुंदाग के पीछे, पुंदाग, रांची के प्रांगण में श्री कृष्ण प्रणामी के द्वारा वहां के जरूरतमंद ग्रामीण मंदिर के आस पास के रहने वाले लगभग 1100 से ज्यादा श्रद्धालुओं, जरुरतमंद परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच पूरे भक्ति भाव से 182 वें नि:शुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे के प्रसाद में पुडी, कचोडी, आलु बैगन, फुल गोभी टमाटर मिश्रित सब्जी, भेजिटेबल पुलाव एवम मिठाई में केसरीया जलेबी, आलुचप एव मिक्चर का पैकेट सभी आये हुए श्रद्धालुओं को विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया। 

आज के अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, विशाल जालान, बिष्णु सोनी, सुरेश भगत, मनीष जालान, शिव भगवान अग्रवाल, एचएन मौर्या,ओम प्रकाश सरावगी, पवन पोद्दार, संजय, चन्द्रदिप साहु, महेश वर्मा, हरीश कुमार, परमेश्वर साहु एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे। यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) एवं मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse