बीआइटी मेसरा के क्रिकेट टूर्नामेंट में लूडो किंग्स और यंग गन्स विजयी

 

टीम एबीएन, रांची। चंदन मेमोरियल आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा संस्करण बीआईटी मेसरा, रांची में आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत रविवार को भी कई मैच खेले गये। जिसमें कई टीमों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

मैच 1 बीआईटी क्रिकेट क्लब बनाम लूडो किंग्स 

  • टॉस- लूडो किंग्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया 
  • स्कोर- बीआईटी क्रिकेट क्लब 12 ओवर में 44 रन पर आॅल आउट। 
  • क्लब के लिए श्लोक ने 10 रन बनाये। 
  • लूडो किंग्स के दीपेश ने 6 विकेट लिये। 
  • जवाब में लूडो किंग्स का स्कोर 47/1 
  • श्रवण 16, गौरव 17 नाबाद और सन्नी 12 रन बनाकर आउट हुए। 
  • बीआइटी क्लब की ओर से उदित ने 1 विकेट लिये. 
  • लूडो किंग्स ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. 
  • मैन आफ द मैच-दीपेश 

मैच 2 बीआईटी क्रिकेट क्लब बनाम यंग गन्स 

  • टॉस- बीआइटी क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. 
  • स्कोर- यंग गन्स 10 ओवर में 107/4 
  • साहिल 46, सागर 28 
  • बीआइटी क्लब की ओर से प्रभाकर व मनोज ने एक-एक विकेट लिये 
  • जवाब में बीआईटी क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 68/7 रन बनाये 
  • अभय 22, श्लोक 13, आलोक 16. 
  • यंग गन्स की ओर से सागर ने 2 विकेट लिए। 
  • मैन आॅफ द मैच सागर रहे 
  • यंग गन्स ने 4 रन से जीत दर्ज की 

मैच 3 लूडोकिंग्स बनाम यंग गन्स 

  • टॉस लूडो किंग्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया 
  • 10 ओवर में यंग गन्स का स्कोर 59/10 
  • मन्नू 24 
  • श्रवण, विजय और दीपेश ने क्रमश: 3 और 2 विकेट लिए। 
  • जवाब में लूडो किंग्स ने 7.2 ओवर में 62/2 रन बनाए। श्रवण ने 40 रन बनाए  
  • लूडो किंग्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की 
  • मैन आफ द मैच श्रवण रहे  
  • लूडो किंग्स और यंग गन्स सेमीफाइनल में हैं 
  • ग्रुप ए के मैच कल खेले जायेंगे  

इस टूर्नामेंट का छठा संस्करण कल से शुरू होगा, यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट है जिसमें 6 टीमें भाग ले रही हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में बीआईटी क्रिकेट क्लब, लूडो किंग्स, यंग गन्स और ग्रुप बी में रुडिया फाइटर्स, सर्जिकल स्ट्राइकर्स, तुरुप इलेवन शामिल हैं। ग्रुप ए के शुरुआती मैच कल यानी 29 दिसंबर को खेले जायेंगे और ग्रुप बी मार्च 30 दिसंबर को खेले जायेंगे, सेमीफाइनल और फाइनल 31 दिसंबर को खेले जायेंगे। 

यह टूर्नामेंट चंदन महतो के नाम पर शुरू किया गया था जो बीआईटी क्लब क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। यह टूर्नामेंट उनकी याद में खेला जाता है। यह टूर्नामेंट बीआईटी मेसरा के नजदीकी गांवों में क्रिकेट को बढ़ावा देता है। चंदन के पिता जीतलाल महतो प्रमुख प्रायोजक हैं। उद्घाटन मैच बीआईटी क्रिकेट क्लब बनाम लूडो किंग्स के बीच खेला जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse