लोहरदगा के दीपक मुखर्जी निर्विरोध चुने गये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/ नयी दिल्ली। दीपक मुखर्जी को दोबारा निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। जिससे जिले के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। 

बताते चलें कि नेशनल यूनियन का जर्नलिस्ट (इंडिया) के नये सत्र के लिए हुए चुनाव में पूर्वी क्षेत्र से झारखंड लोहरदगा के दीपक मुखर्जी को पुनः दो वर्षों के लिए निर्विरोध राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। इस पद के लिए उनका चयन दूसरी बार हुआ है। उन्हें  बिहार, झारखंड, उड़ीसा के संगठन प्रभारी भी बनाया गया है। 

श्री मुखर्जी ने देश भर के पत्रकारों और संगठन से जुड़े अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए संगठन को सर्वपरी बताया और कहा है कि इस राष्ट्रवादी संगठन से जुड़कर काम करने का अपना ही आनंद और सांगठनिक कामों को करने की अनुभूति है। 

झारखंड के लोहरदगा से पत्रकारिता के लिए राष्ट्रीय परिदृश्य में विशेष पहचान बनाने वाले दीपक मुखर्जी को तमाम लोगों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में राष्ट्र के तमाम राज्यों के अलावा झारखंड, बिहार, असम, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों के पत्रकारों के अलावा स्थानीय पत्रकारों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse