कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातु में नामांकन में अनियमितता का आरोप

 

टीम एबीएन, रांची। सोनाहातु प्रखंड अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातु में नामांकन में अनियमितता बरते जाने का आरोप प्रखण्ड के कोटाब निवासी समाजसेवी महादेव महतो ने लगाया है। इस संबंध में श्री महतो ने उपायुक्त, रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची, प्रभारी सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, रांची, और सिल्ली के विधायक अमित महतो को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। 

उपरोक्त पदाधिकारियों को सौंपे गये ज्ञापन में श्री महतो ने कहा है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन में अभ्यर्थी को निम्न्न स्तरीय परिवार से सम्बन्ध रखना अनिवार्य है। साथ ही कच्चे और खपरैल मकान में निवास करने वाली बालिकाओं का चयन में प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातु, रांची में एक बालिका पिंकी कुमारी, पिता भूषण महतो, निवासी ग्राम- डोमाडीह, पंचायत तेलवाडीह, थाना- सोनाहातु का नामांकन लिया गया है।

जिसकी चयनित सूची के क्रम संख्या 31 में अंकित है, उक्त बालिका ने अपने आवासीय स्तर का विवरण नामांकन प्रक्रिया के तहत कच्चे और खपरैल मकान में निवास करने का हवाला दिया है जो कि पूरी तरह से गलत है। वास्तविकता यह है कि उक्त बालिका के पिता का उपरोक्त वर्णित गांव में दो मंजिला पक्का मकान है। इस तरह से उपरोक्त बालिका निम्न स्तरीय आवास से सम्बन्ध नहीं रखती है। 

श्री महतो ने ज्ञापन में कहा है कि  मैंने जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत जनसूचना पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सोनाहातु, रांची के यहां यह सूचना मांगी थी कि उपरोक्त नामित बालिका पिंकी कुमारी ने अपने नामांकन चयन की प्रक्रिया में अपने आवास कच्चा खपरैल बताया है और क्या वह निम्न स्तर से सम्बन्ध रखती है। 

उपरोक्त सूचना के आलोक में जनसूचना पदाधिकारी सोनाहातु, रांची द्वारा अपने प्रतिउत्तर में बताया गया कि उपरोक्त बालिका के पिता के द्वारा आवासीय प्रमाण व साक्ष्य के रूप में मुखिया एवं वार्ड पार्षद द्वारा अभिप्रमाणित प्रति और घर का फोटो जमा किया गया है जिसके अवलोकन के पश्चात् नियमानुसार चयन समिति की बैठक में नामांकन के लिए निर्णय लिया गया। लेकिन वास्तविकता कुछ अलग ही है। 

मुखिया एवं वार्ड पार्षद के द्वारा जिस कच्चे व खपरैल घर को अभिप्रमाणित करके फोटो जमा किया गया है वास्तव में वह घर बालिका के पिता का है ही नहीं बल्कि दो मंजिला मकान की जगह पर कच्चा और खपरैल मकान का फोटो को नामांकन के उद्देश्यसे अभिप्रमाणित कर उक्त बालिका के पिता के द्वारा दाखिल किया गया है। 

इस तरह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातु में उक्त बालिका पिंकी कुमारी के नामांकन की प्रक्रिया में घोर अनियमितता की गयी है जो कि जांच का विषय है। श्री महतो ने इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच कर सुयोग्य और वास्तविक लाभार्थियों का नामांकन करने एवं नामांकन में शामिल दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

(नोट : तस्वीर में दिखाया गया यह वही दो मंजिला पक्का मकान है, जिसको नामांकन में लाभ लेने के लिए छिपाया गया है।)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse