टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा में आयोजित चंदन मेमोरियल आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा संस्करण कल से शुरू होगा। यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट है जिसमें 6 टीमें भाग ले रही हैं। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में बीआईटी क्रिकेट क्लब, लूडो किंग्स, यंग गन्स और ग्रुप बी में रुडिया फाइटर्स, सर्जिकल स्ट्राइकर्स, तुरुप इलेवन शामिल हैं।
ग्रुप ए के शुरुआती मैच कल यानी 29 दिसंबर को खेले जायेंगे और ग्रुप बी मार्च 30 दिसंबर को खेले जायेंगे, सेमीफाइनल और फाइनल 31 दिसंबर को खेले जायेंगे। यह टूर्नामेंट चंदन महतो के नाम पर शुरू किया गया था जो बीआईटी क्लब क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।
यह टूर्नामेंट उनकी याद में खेला जाता है। यह टूनार्मेंट बीआईटी मेसरा के नजदीकी गांवों में क्रिकेट को बढ़ावा देता है। चंदन के पिता जीतलाल महतो प्रमुख प्रायोजक हैं। उद्घाटन उद्घाटन मैच बीआईटी क्रिकेट क्लब बनाम लूडो किंग्स के बीच खेला जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse