टीम एबीएन, रांची/गोड्डा। झारखंड में गोड्डा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पुष्पांजलि मोहल्ला चौक पर एक युवक बिजली का काम कर रहा था। इस दौरान युवक को करंट लग गया। करंट लगने के बाद ग्रामीण युवक को सदर अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान पुष्पांजलि चौक वार्ड संख्या 2 निवासी सोनू साह(21) के रूप में की गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse