टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दिन प्रतिदिन बढ़ रही ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। स्थिति ये है कि अब लोगों को दोपहर में भी ठंड का एहसास हो रहा है। चक्रवाती तूफान फेंगल का भी असर देखने को मिल रहा है। इस चक्रवाती तूफान की वजह से राज्य के कई इलाकों में हल्की बूंदा बांदी हुई। इस कारण भी ठिठुरन बढ़ गयी है। मौसम विभाग की मानें तो 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान हल्की सी गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड ज्यादा लगेगी।
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्रकी मानें तो 4 अक्टूबर के बाद से कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री गिर सकता है। बुधवार को संताल परगना के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रह सकता है। जबकि राजधानी और उसके आस पास के जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस कारण लोगों को अन्य दिनों की मुकाबले अधिक ठंड लगेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse