टीम एबीएन, रांची। मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए खुशखबरी है। दिसंबर माह की 11 तारीख को लाभुकों के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर हो जायेंगे।
झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कमिटमेंट के मुताबिक हेमंत सरकार ने 2500 रुपये प्रतिमाह देने के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है। 11 दिसंबर को बैंक खातों में खटाखट खटाखट पैसे गिरने लगेंगे।
इस सूचना के साथ आदिम जनजाति पहाड़िया के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विशेष समिति बनाने के बाबूलाल मरांडी के सुझाव पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने काउंटर सुझाव पेश किया है।
झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को मालूम होना चाहिए कि पूर्व सीएम शिबू सोरेन ने सबसे पहले झारखंड में आदिम जनजातियों की सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की थी। इसका पालन हेमंत सरकार ने भी किया।
अब चुनावी नतीजे आने के बाद बाबूलाल मरांडी को पहाड़िया समाज की चिंता सता रही है। उनको मगरमच्छ के आंसू निकालने के बजाय भाजपा शासित छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में निवास करने वाली आदिम जनजातियों की स्थिति का अध्ययन करना चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse